RTGS क्या होता है यह कैसे काम करता है

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने ट्वीट करके बताया है की 14 दिसंबर, 2020 12.30 AM से रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट की सुविधा 24/7 चालू रहेगी। उन्होंने बताया की RBI का यह कदम डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देगा।  

RBI गवर्नर ने इस सुविधा के लिये RBI व IFTAS को भी बधाई दी है।  

RTGS क्या है तथा डिजिटल पेमेंट्स करने के और कोनसे तरीके है

एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम (कम्प्यूटर या फ़ोन) से पैसे ट्रांसफर करने को डिजिटल पेमेंट सिस्टम कहा जाता है।  किसी भी बैंक की मोबाइल अप्प या नेटबैंकिंग से यह कार्य आसानी से किया जा सकता है।  डिजिटल पेमेंट करना काफी सरल भी है और सुरक्षित भी। 

हमारे देश में डिजिटल पेमेंट्स करने के तरीके निम्न है :-

1. RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट)

2. NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फण्ड ट्रांसफर)

3. IMPS(Immediate Payment Service)

4. UPI (Unified Payment Interface)

1. RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) :- 

RTGS का उपयोग बड़ी मात्रा में तुरंत लेन-देन करने के लिए किया जाता है।  RTGS का मुख्य उपयोग यह है कि इससे वास्तविक समय में राशि स्थानांतरित हो जाती है।  RTGS का उपयोग अब आप 24*7*365 कर सकते है। 

इस सुविधा के द्धारा राशि स्थानांतरित करने के लिये न्यूनतम राशि 2 लाख रूपए है, इस सुविधा के द्धारा राशि स्थानांतरित करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।  RTGS के द्धारा किये गए राशि स्थानांतरण को पुनः वापस नहीं लिया जा सकता है।  

2. NEFT (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फण्ड ट्रांसफर):- इस सुविधा के द्धारा आप एक खाते से दूसरे खाते में राशि स्थानांतरित कर सकते है। इस सुविधा के उपयोग के लिये कोई न्यूनतम राशि की आवश्यकता नहीं है। 

यह सुविधा भी 24*7*365 उपलब्ध है।  NEFT के द्धारा स्थानांतरित की गयी राशि को आधे -आधे घंटे के 48 स्लॉट्स में स्थानांतरित किया जाता है। 

NEFT को भारतीय रिज़र्व बैंक के द्धारा संचालित किया जाता है। 2005 में इसकी स्थापना इंस्टिट्यूट फॉर डेवलपमेंट रिसर्च इन बैंकिंग टेक्नोलॉजी (IDRBT) के द्धारा किया गया था।  

3. IMPS(Immediate Payment Service):- इस सुविधा के द्धारा आप एक खाते से दूसरे खाते में राशि स्थानांतरित कर सकते है। इस सुविधा के द्धारा स्थानांतरित की गयी राशि वास्तविक समय में तुरंत एक खाते से दूसरे खाते में स्थानांतरित कर दी जाती है।

  इस सुविधा की शुरुआत 2010 में की गयी थी तथा नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) के द्धारा इसे उपलब्ध करवाया जाता है।  

4. UPI (Unified Payment Interface):- इस सुविधा की शुरुआत 2016 में की गयी थी तथा आज के समय में यह सुविधा राशि स्थानांतरण के लिए सबसे ज्यादा उपयोग की जाती है। 

यह प्रणाली 2 बैंक खातों के बीच मोबाइल के द्धारा पैसे स्थानांतरित करने की अनुमति देता है। इसके द्धारा किया गया भुगतान सीधा बैंक खाते में जाता है। इस सुविधा को नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) के द्धारा उपलब्ध करवाया गया है तथा भारतीय रिज़र्व बैंक के द्धारा इसे विनियमित किया जाता है।  

REFERENCE :-

https://www.thehindu.com/business/Economy/rtgs-to-be-available-24×7-from-december-says-rbi governor/article32811705.ece#:~:text=Currently%2C%20RTGS%20is%20available%20for,fourth%20Saturdays%20of%20every%20month.&text=RTGS%20is%20meant%20for%20large,up%20to%20%E2%82%B92%20lakh.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweet
Share
Share
Pin