Full Form of CBSE Board in Hindi

हेलो दोस्तों, सिविल सर्विसेज हब पर आपका स्वागत है। दोस्तों आपने सीबीएसई बोर्ड का नाम तो सुना ही होगा। यह एक केंद्र सरकार का बोर्ड है जो स्कूल शिक्षा उपलब्ध करवाता है। क्या आप जानते है कि इस बोर्ड की स्थापना कब हुई तथा यह बोर्ड कैसे काम करता है? इसी से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आज हम Full Form of CBSE Board in Hindi लेख में देंगे। तो पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिये पोस्ट को पूरा पढ़े। 

Full Form of CBSE Board:-

Full Form of CBSE Board in Hindi
Full Form of CBSE Board in Hindi

फुल फॉर्म ऑफ़ सीबीएसई इन हिंदी – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

Full Form of CBSE Board in English – Central Board of Secondary Education

सीबीएसई बोर्ड की समान्य जानकारी (Brief Overview of CBSE Board):-

CBSE निजी और सार्वजनिक स्कूलों के लिए राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा बोर्ड है। यह केंद्र सरकार द्धारा संचालित और विनियमित है। भारत में सीबीएसई से संबद्ध 20,229 विधालयो को मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा 28 अन्य देशो में 220 सीबीएसई से संबद्ध स्कूल है। 

सीबीएसई की स्थापना 03 नवम्बर, 1962 
भाषा हिंदी और इंग्लिश 
मुख्यालय नई दिल्ली 
आधिकारिक वेबसाइट  http://cbse.nic.in/

सीबीएसई का इतिहास:-

भारत में सबसे पहले स्कूल बोर्ड की स्थापना वर्ष 1921 में शैक्षिक बोर्ड उत्तर प्रदेश, बोर्ड ऑफ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा के रूप में हुई थी। यह बोर्ड राजपूताना, मध्य भारत और ग्वालियर के नियंत्रण में था। इसके पश्चात भारत सरकार ने वर्ष 1929 में राजपूताना, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड नामक एक संयुक्त बोर्ड की स्थापना की। 

सीबीएसई के द्धारा कराये जाने वाले एग्जाम (Exams Conducted by CBSE):-

हर साल सीबीएसई 10 और 12 कक्षाओं के छात्रों के लिए फाइनल परीक्षा का आयोजन करता है। 

हर वर्ष सीबीएसई AIEEE भी करवाता है। यह पूरे भारत में वास्तुकला और इंजीनियरिंग में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए एक प्रतियोगी परीक्षा है।

CBSE वार्षिक NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) भी आयोजित करता है जो पूरे भारत के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक प्रतियोगी परीक्षा है।

यह केंद्रीय शैक्षिक विधालयो में शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए वार्षिक CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) का भी आयोजन करता है। 

CBSE, NET (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) परीक्षा द्धारा कॉलेजों और विश्वविधालयो में प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए जिम्मेदार है।

सीबीएसई के प्राथमिक उद्देश्य (Primary Objectives of CBSE):- 

बोर्ड उन उपयुक्त शैक्षणिक तरीकों को परिभाषित करता है छात्रों को तनाव मुक्त, व्यापक और उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए उत्तरदायी है। 

विभिन्न हितधारकों से एकत्रित प्रतिक्रिया के आधार पर विभिन्न प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों को ट्रैक और उनकी समीक्षा करता है। 

राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये स्कूल शिक्षा को बढ़ावा देता है। शिक्षकों के कौशल और पेशेवर दक्षताओं के उन्नयन के लिए क्षमता विकास गतिविधियों का आयोजन करता है। 

CBSE परीक्षा निर्देशों या दिशानिर्देशों की सिफारिश करता है तथा आवश्यकता होने पर उन्हें संशोधित भी करता है। 

सीबीएसई मानदंडों को पूरा करने वाले संस्थानों को संबद्ध करता है। 

सीबीएसई के फायदे (Advantages of CBSE):-

अन्य भारतीय बोर्डों की तुलना में सीबीएसई का पाठ्यक्रम अधिक सीधा और सरल है।

सीबीएसई स्कूलों की संख्या किसी भी बोर्ड की तुलना में काफी अधिक है। जिससे छात्रों के एक राज्यों से दूसरे राज्यों में जाने पर स्कूलों को बदलना बहुत आसान हो जाता है। 

भारत में स्नातक स्तर की कई प्रतियोगी परीक्षाएँ CBSE के सिलेबस पर ही आधारित हैं।

सीबीएसई छात्रों को पाठ्यचर्या और सह-पाठयक्रम कार्यक्रमों में सम्मिलित होने की अनुमति देता है।

आमतौर पर, सीबीएसई के छात्रों को अन्य राज्य बोर्ड के छात्रों की तुलना में अंग्रेजी में अधिक कुशल माना जाता है।

आजकल जहाँ बच्चो की शिक्षा का आंकलन स्कूल के स्तर से होता है, सीबीएसई यह सुनिश्चित करता है कि स्कूल अपने छात्रों को उत्कृष्ट और उचित प्रशिक्षण प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करे। 

सीबीएसई ग्रेडिंग सिस्टम:-

GradeCriteria
A1>90%
A281-90 %
B171-80%
B261-70%
C151-60%
C241-50%
D33-40%
E121-32%
E20-20%

सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय:-

वर्तमान में सीबीएसई के 10 क्षेत्रीय कार्यालय है –

दिल्ली: दिल्ली और विदेशी स्कूलों के लिए

चेन्नई: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, दमन और दीव, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुदुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना।

गुवाहाटी: अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा।

अजमेर: दादरा और नगर हवेली, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान।

पंचकुला: चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और पंजाब।

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड।

पटना: बिहार और झारखंड।

भुवनेश्वर: छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल।

तिरुवनंतपुरम: केरल और लक्षद्वीप।

देहरादून: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड।

Full Form of CBSE Board in Hindi पोस्ट आपको कैसी लगी। CBSE से सम्बंधित सभी जानकारी आपको इस पोस्ट में प्राप्त हो गई होगी। इस पोस्ट को अपने दोस्तों और फैमिली के साथ जरूर शेयर करे। अगर हमारे लिये आपके पास कोई सुझाव है तो हमें कमेन्ट बॉक्स में लिखे। 

READ ALSO IN FULL FORM SECTION:-

DRDO Full Form in Hindi

BPM Full Form in Hindi – Overview of BPM

PDA full form in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweet
Share
Share
Pin