OPD की फुल फॉर्म क्या है

OPD शब्द का प्रयोग आपने कई बार किया होगा तथा अन्य लोगो को भी इसका उपयोग करते हुए सुना होगा। आज हम आपको बताएँगे की OPD शब्द की फुल फॉर्म क्या होती है तथा अस्पताल में यह कहा पर होती है तथा इसका क्या कार्य होता है। साथ ही हम आपको बताएँगे की OPD की आवश्यकता अस्पताल को क्यूँ होती है। 

OPD की फुल फॉर्म क्या होती है:-

OPD की फुल फॉर्म “बाह्य रोगी विभाग”  (Out Patient Department) होती है। बाह्य रोगी विभाग में अलग-अलग चिकित्सक परामर्श के लिये उपलब्ध होते है। 

OPD क्या होती है:-

आइये जानते है कि किसी भी अस्पताल में OPD क्यों होती है तथा अस्पताल में इसका क्या कार्य होता है। किसी भी हॉस्पिटल में बाह्य रोगियों का आना जाना हमेशा लगा रहता है। यह बाह्य रोगी वो रोगी होते है जिनका उपचार करने के लिये उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना अनिवार्य नहीं होता है। 

ऐसे रोगियों के उपचार और चिकित्सक जाँच के लिये OPD का निर्माण किया जाता है। इन बाह्य रोगियों का इलाज करने के लिये सभी आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएँ OPD में मौजूद होती है। 

OUT PATIENT DEPARTMENT

OPD का क्या कार्य होता है:-

OPD का मुख्य कार्य भर्ती ना करने योग्य मरीज़ो को उपचार उपलब्ध करवाना होता है। इसके लिये हॉस्पिटल में कई department बने होते है जो की निम्न है:-

न्यूरो फिजिशियन 

कार्डिएक डॉक्टर्स 

महिला विशेषज्ञ 

हड्डी रोग विभाग 

नेफ्रोलॉजी तथा 

गेस्ट्रोलॉजी 

इन विभिन्न विभागों में उपस्थित डॉक्टर तथा अन्य स्टाफ बाह्य रोगियों को निम्न सुविधाएं प्रदान करते है। 

परामर्श सेवा:- इसमें विभिन्न विभागों में उपस्थित डॉक्टर मरीजों को उनकी बीमारी के सन्दर्भ में चिकित्सकीय परामर्श देते है। साधारणतया OPD के मरीज़ो को इसी परामर्श की आवश्यकता होती है। 

परिक्षण कक्ष:- इस कक्ष में उपलब्ध मेडिकल स्टाफ जरूरत पड़ने पर बाह्य रोगियों की जाँच करता है तथा उनकी बीमारी का पता लगाने की कोशिश करता है। 

निदान कक्ष:- इस कक्ष के मेडिकल स्टाफ के द्धारा मरीज़ो की क्लिनिकल जाँच की जाती है।

हॉस्पिटल में OPD कहा पर होती है:-

सामान्यतया OPD हर हॉस्पिटल के ground floor पर ही होती है। हॉस्पिटल में आने वाले सभी बाह्य रोगियों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद उस मरीज़ को चिकित्सकीय परामर्श के लिये सम्बन्धित चिकित्सक के पास भेज दिया जाता है। 

OPD के फायदे:-

हॉस्पिटल में भर्ती होने की बजाय OPD का खर्च बहुत कम है। 

छोटे ऑपरेशन के लिये सबसे उपयुक्त है। जिससे रोगी को उपचार के बाद लम्बे समय के लिये हॉस्पिटल में रुकना नहीं पड़ता है। 

तुरंत उपचार दिलाने के लिये भी यह विभाग बहुत आवश्यक है। एक और जहाँ हॉस्पिटल में उपचार के लिये लम्बे समय तक इंतज़ार करना होता है वही दूसरी और OPD में तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध हो जाता है। 

OPD के द्धारा चिकित्सकीय अनुसंधान के लिये डेटाबेस उपलब्ध होता है। इसके साथ ही बाह्य रोगी विभाग में मरीज़ो की संख्या अधिक होने पर चिकित्सक व अन्य स्टाफ को प्रैक्टिस करने में भी आसानी होती है। 

तो यह थी OPD से सम्बन्धित पूरी जानकारी, आशा है अब आप OPD के बारे में काफी कुछ जानते है। अगर आपको यह OPD की full form क्या होती है, पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर इस प्रकार की कोई अन्य जानकारी कहिये तो हमें comment box में बताये तथा इस पोस्ट तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। 

3 thoughts on “OPD की फुल फॉर्म क्या है”

  1. Pingback: SSLC Full Form SSLC Full Form in Hindi - Civil Services Hub

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweet
Share
Share
Pin