MLA FULL FORM IN HINDI

आपने MLA शब्द के बारे में तो सुना ही होगा। आपके क्षेत्र में भी कोई MLA जरूर होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की इस MLA शब्द का मतलब क्या होता है। यह कौन होता है? इसका काम क्या होता है? अगर आप इस प्रकार के सभी सवालो के जवाब चाहते है तो MLA FULL FORM IN HINDI पोस्ट को पूरा पढ़े। तो आइये शुरू करते है। 

MLA FULL FORM IN HINDI

MLA FULL FORM IN HINDI:-

MLA FULL FORM IN ENGLISH – Member of the Legislative Assembly होता है। 

MLA FULL FORM IN HINDI का मतलब – विधानसभा सदस्य या विधायक होता है। 

यह विधायक राज्य विधानसभा के लिए विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के द्धारा चुना जाता है। प्रत्येक क्षेत्र के मतदाता वोट करके किसी एक व्यक्ति को चुनाव जीतते है और वो व्यक्ति क्षेत्र का विधायक बन जाता है। 

विधायक बनने की योग्यताये:-

आइये अब आपको बताते है कि विधायक बनने के लिये किन योग्यताओ का होना बहुत आवश्यक है – 

वह व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए तथा उसकी आयु 25 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिये।  

MLA  बनने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है की वह व्यक्ति उस राज्य का मतदाता हो। 

चुनाव लड़ने वाला व्यक्ति को किसी भी केस में सजा नहीं सुनाई गई हो तथा किसी केस में सुनाई गई हो तो कारावास 2 वर्ष से ज्यादा न हो। 

MLA का कार्यकाल:-

विधान सभा का कर्यकाल 5 वर्ष का होता है इसी प्रकार विधायक का कार्यकाल भी 5 वर्ष का होता है। लेकिन आपातकाल की स्थिति में तथा मुख्यमंत्री के अनुरोध पर इसके क्रमशः बढ़ाया और घटाया भी जा सकता है। 

MLA FULL FORM IN HINDI पोस्ट में अब जानते है की एक विधायक के क्या- क्या कार्य होते है – 

READ ALSO:- SSLC Full Form SSLC Full Form in Hindi

विधायक के कार्य निम्न है –

विधायिका का सबसे महत्वपूर्ण कार्य कानून बनाना है जिसमे विधायक अहम भूमिका निभाते है। राज्य विधान सभा उन सभी विषयो पर कानून बना सकती है जो संविधान की राज्य सूची में सम्मिलित है। इसके अलावा कुछ विषय ऐसे भी है जिन पर संसद और राज्य विधानसभा दोनों कानून बना सकते है। 

इसके अलावा एक विधायक के पास विधायक कोष का पैसा होता है जिससे वह क्षेत्र में विकास के कार्य करवा सकता है। 

एक विधायक का यह भी दायित्व होता है कि वह अपने क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों को विधानसभा में उठाये और अपने क्षेत्र की जनता को न्याय दिलवाये। 

इसके अलावा विधायक देश के राष्ट्रपति के चुनाव में भी अहम भूमिका निभाते है। 

देश के राज्यों में विधानसभा सीटों की वर्तमान स्थिति इस प्रकार है –

राज्य का नामकुल सीटे
आंध्र प्रदेश175
अरुणाचल प्रदेश60
असम126
बिहार243
छत्तीसगढ़90
गोवा40
गुजरात182
हरयाणा90
हिमाचल प्रदेश68
झारखण्ड91
कर्नाटक224
केरला140
मध्य प्रदेश230
महाराष्ट्288
मणिपुर60
मेघालय60
मिजोरम40
नागालैंड60
ओडिसा147
पंजाब117
राजस्थान200
सिक्किम32
तमिलनाडु234
तेलंगाना119
त्रिपुरा60
उत्तर प्रदेश403
उत्तराखंड70
पश्चिम बंगाल294
दिल्ली70
जम्मू व कश्मीर90
पुडुचेर्री33

विधायक को प्राप्त होने वाली सुविधाएं:-

विधायक को सरकार के द्धारा कई सुविधाएं प्राप्त होती है जैसे घर, नौकर तथा सैलरी।  इसके अलावा विधायक पेंशन पाने के लिए भी योग्य होता है। 

इसके अलावा मेडिकल सुविधा, फ्री रेल यात्रा आदि सुविधाएं भी विधायक को प्राप्त होती है। 

MLA FULL FORM IN HINDI की यह पोस्ट पढ़कर आप अब MLA के बारे में काफी कुछ जान गये होंगे। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने फ्रेंड्स और फॅमिली के साथ जरूर शेयर करे। साथ ही आपके पास हमारे किये कोई सुझाव हो या किसी अन्य टॉपिक पर भी आप इसी तरह डिटेल जानकारी चाहते है तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखे। 

REFERENCE :- Member of the Legislative Assembly (India)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweet
Share
Share
Pin