Chumash Indians Used Shell Beads Currency | IN HINDI |

आधुनिक समय का समाज हो या पुराना, व्यापार की हर समय एक अपनी जगह रही है। कई समूह चीजों के आदान-प्रदान से व्यापार करते थे तो कई लोग मुद्रा का उपयोग करते थे। मुद्रा के उपयोग के भी कई प्रमाण मिले है। आज हम इसी बारे में चर्चा करेंगे जिसमे Chumash Indians Used Shell Beads Currency के बारे में बताएँगे। UPSC के लिहाज़ से यह टॉपिक इतिहास सेक्शन में उपयोगी है। तो आइये शुरू करते है। 

Chumash Indians Used Shell Beads Currency
Chumash Indians Used Shell Beads Currency

पुरातत्वविदों ने यह जानकरी साझा की है कि चुमाश भारतीय 2,000 साल पहले मुद्रा के रूप में शेल मोतियों का उपयोग करते थे।कैलिफोर्निया के सबसे अनुभवी पुरातत्वविद लिन गैंबल को यह पहले से ही पता था कि चुमाश भारतीय कम से कम 800 वर्षों से धन के रूप में शेल मोतियों का उपयोग कर रहे थे। 

लेकिन कुछ शेल बीड रिकॉर्ड की एक विस्तृत समीक्षा करने पर यह पता चला है कि सांता बारबरा के दक्षिण-पूर्वी तट के शिकारी प्रजाति  2,000 साल पहले तक मुद्रा के रूप में उच्च कोटि के शैल का उपयोग कर रहे थे। अगर चुमाश भारतीय 2,000 साल पहले धन के रूप में मोतियों का उपयोग कर रहे थे तो उस समय में अमेरिका में कहीं भी धन के उपयोग का यह पहला उदाहरण हो सकता है। 

शोध के मुख्य आधार:-

हालाँकि गैंबल 1970 के दशक के उत्तरार्ध से कैलिफ़ोर्निया के स्वदेशी लोगों का अध्ययन कर रहे है लेकिन शेल मोतियों का धन के रूप में उपयोग पर अध्ययन करने की प्रेरणा जर्मनी में तुबिंगन विश्वविधालय से मिली। इन्होने इसके बाद कैलिफोर्निया में पैसे की परिभाषाओं और पहचान की समीक्षा की और कुछ लंबे समय से चली आ रही मान्यताओं पर सवाल उठाया।

इनका यह शोध “कैलिफोर्निया में शेल बीड मनी की उत्पत्ति और उपयोग” के नाम से एंथ्रोपोलॉजिकल आर्कियोलॉजी जर्नल में मुख्य रूप से छपा। गैंबल ने तर्क दिया कि कि पुरातत्वविदों को यह आकलन करने में चार मानदंडों का उपयोग करना चाहिए कि क्या मोतियों का उपयोग मुद्रा के रूप में होता था या फिर सिर्फ श्रृंगार के रूप में ही होता था। 

मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले शैल मोती श्रम उत्पादक होने चाहिये न की सजावटी उद्देश्यों के लिये। मानकीकरण किये हुए मोती ही मुद्रा का रूप हो सकते है। ध्यान आकर्षण करने वाले बड़े शेल मोती केवल सजावटी ही हो सकते है। 

गैंबल ने यह भी बताया कि 1000 साल के बाद आये शेल का मानकीकरण हुआ था। वे इनसे कैलिफ़ोर्निया और इसके बहार भी व्यापर करते थे। गहराई से खोजने के बाद और नाप-झोक करने के बाद यह पता लग सका कि यह मानकीकृत शेल बहुत समय पहले से ही उपयोग में आना शुरू हो गये थे। 

कैलिफोर्निया में 10,000 वर्षों से शेल मोतियों का उपयोग किया जा रहा था।  इन मोतियों में से कुछ के उत्पादन के  व्यापक प्रमाण कि उनका उत्पादन 3000-4000 वर्ष पूर्व हुआ है। साक्ष्य में रूप में शेल बीड बनाने वाले उपकरण शामिल हैं, जैसे कि ड्रिल, और भारी मात्रा में शेल बिट्स, कचरा आदि। पुरातत्व स्थल जहाँ पर यह खोज हो रही है, इन प्रमाणों से अटे पड़े है। 

इसके अलावा, विशेषज्ञों ने उल्लेख किया है कि सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में पाए जाने वाले शेल मोतियों पर समस्थानिक हस्ताक्षर से संकेत मिलते है। यह शेल मोती एक बात की तरफ इशारा करते है कि यह शैल मोती दक्षिण की तरफ से आये है। 

अन्य समूहों का व्यापार-मुद्रा सम्बन्ध:-

कैलिफोर्निया के भारतीय कई प्रकार के सामानों के लिए व्यापार कर रहे थे, जिसमें खराब होने वाले खाद्य पदार्थ भी शामिल थे। इस व्यापर के कारण ही उनका संपर्क शुरुआत से ही यूरोप के लोगो से था। निःसंदेह शेल मोतियों के उपयोग ने विनिमय के इस व्यापक नेटवर्क को बहुत सुविधाजनक बनाया। गैंबल के शोध से अमेरिका में धन की उत्पत्ति का पता चलता है। 

लेकिन साथ ही यह प्रश्न भी उठता है कि पुराने समय में परिष्कृत समाज का गठन कैसे हुआ है। चुमाश लोग तो गैर-कृषक थे। वे शिकारी थे। इसका अर्थ यह होता है कि उन्हें पैसे की आवश्यकता नहीं थी, भले ही शुरुआती स्पेनिश उपनिवेशवादियों ने व्यापक चुमाश ट्रेडिंग नेटवर्क और वाणिज्य की सराहना की हो। 

यूरोप में पैसे पर हाल के शोध से पता चलता है कि पैसे का उपयोग लगभग 3,500 साल पहले, कांस्य युग के दौरान किया गया था। यह उदाहरण उन अर्थशास्त्रियों को चुनौती देता है जो यह कहते है कि पुराने समय के समाज में व्यावसायिक अर्थव्यवस्थाएं नहीं हो सकती।

खैर, चुमाश और कांस्य युग उदाहरण दोनों के मामले में, मानकीकरण पैसे की पहचान करने के लिये महत्वपूर्ण हथियार है।कैलिफ़ोर्निया में धन की उत्पत्ति पर लिखा गया  गैंबल  का लेख भी इसी और  इशारा करता है कि कैलिफोर्निया में 1,000 वर्षों से धन का उपयोग किया जा रहा है। 

Chumash Indians Used Shell Beads Currency लेख में उपयोग में आने वाली महत्वपूर्ण शब्द:-

Chumash Indians:-

चुमाश, उत्तरी अमेरिकी भारतीय समूहों से सम्बंधित एक जाती है जो होकन भाषा बोलते है। वे मूल रूप से कैलिफ़ोर्निया के तटीय क्षेत्रो और मालिबू उत्तर की ओर से एस्टेरो बे तक और सांता बारबरा से तीन उत्तरी चैनल द्वीपों पर रहते थे। चुमाश प्रजाति के लोग स्पेनिश खोजकर्ता जुआन रोड्रिग्ज कैब्रिलो को वर्ष 1542-43 में पहले मूल कैलिफ़ोर्नियावासियों के रूप में मिले थे। 

Chumash Cave Painting
Chumash Cave Painting

परंपरागत रूप से, चुमाश की अधिकांश आबादी समुद्र के किनारे रहती थी और भोजन के लिए बड़े पैमाने पर मछली, मोलस्क, और समुद्री स्तनधारी और पक्षियों पर निर्भर रहती थी। उन्होंने कई जंगली पौधों को भी खाद्य के रूप में उपयोग किया था जिसमे एकोर्न प्रमुख था। एकोर्न को चुमाश ने लीचिंग प्रक्रिया का उपयोग करके डिटॉक्स किया। उनके घर गुंबद के आकार के और बड़े थे। गांवों ने चुमाश राजनीतिक और सामाजिक संगठन का आधार बने थे जिससे बाद में समाज का निर्माण हुआ था। 

Archeologist:-

पिछले मानव जीवन और गतिविधियों की का  वैज्ञानिक अध्ययन करना पुरातत्व विज्ञान कहलाता है। जो व्यक्ति इस कार्य में कुशल हो तथा इस काम को करता हो पुरातत्विद (Archeologist ) कहलाता है। इनमें मानव-निर्मित पत्थर के औजारों से लेकर मानव निर्मित वस्तुओं तक की मानव कलाकृतियों को शामिल किया गया है। मानव द्धारा बनाई गई हर चीज – सरल औजारों से लेकर जटिल मशीनों तक, सबसे पुराने घरों और मंदिरों और कब्रों से महलों तक सभी का अध्य्यन पुरातत्वविद द्धारा किया जाता है। 

Native Americans:-

Native Americans
Native Americans

अमेरिकी मूल निवासी जिन्हे अमेरिकी भारतीय या  अमेरिंडियन के नाम से भी जाना जाता है। ये लोग पश्चिमी गोलार्ध के आदिवासी लोगों में से किसी एक समूह के सदस्य माने जाते है। हलाकि वास्तव में इस शब्द का उपयोग ऐसे लोगो के लिए किया गया है जो या तो कनाडा या अमेरिका के निवासी है। पूर्व-कोलंबियाई अमेरिकियों ने प्रौद्योगिकी और सामग्री संस्कृति का उपयोग किया जिसमें आग और आग ड्रिल शामिल थे। कई स्वदेशी अमेरिकी समूह शिकार की संस्कृति को अपनाये हुए थे तो कई अन्य खेती कर रहे थे। 

Chumash Indians Used Shell Beads Currency से सम्बंधित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। इसे अपने दोस्तों और फैमिली के साथ जरूर शेयर करे। साथ ही अगर किसी अन्य टॉपिक पर भी आप पोस्ट चाहते है तो हमें कमेंट बोस में लिखे। 

SCITECHDAILY

Reference: “The origin and use of shell bead money in California” by Lynn H. Gamble, 28 October 2020, Journal of Anthropological Archaeology.
DOI: 10.1016/j.jaa.2020.101237

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweet
Share
Share
Pin