Full form of SEBI in Hindi – Duties and Rights of SEBI

हेलो दोस्तों, सिविल सर्विसेज हब पर आपका स्वागत है। आपने कभी ना कभी शेयर बाजार में निवेश जरूर किया होगा। शेयर मार्केट में निवेश को सुरक्षित करने के लिये सरकार ने सेबी नामक एक संस्था का गठन किया है। यह संस्था भारत सरकार के स्वामित्व में है। क्या आप जानते है कि सेबी के अन्य कार्य कौन-कौन से है? अगर आप सेबी से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी चाहते है तो Full form of SEBI in Hindi – Duties and Rights of SEBI पोस्ट को पूरा पढ़े।  

Full form of SEBI in Hindi – Duties and Rights of SEBI –

Full form of SEBI in Hindi – Duties and Rights of SEBI
Full form of SEBI

सेबी फुल फॉर्म इन हिंदी – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड

SEBI Full Form in English – The Securities and Exchange Board of India

सेबी क्या है (What is SEBI) – 

सेबी एक भारत सरकार का उपक्रम है जो भारत में  प्रतिभूतियों और कमोडिटी बाजार का नियामक है। सेबी पर भारत सरकार का स्वामित्व है। सेबी की स्थापना 12 अप्रैल 1988 को की गई थी तथा 30 जनवरी 1992 को सेबी अधिनियम के माध्यम से इसे शक्तियाँ प्रदान की गई थी। सेबी भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। 

Download SEBI Act – 1992

वर्ष 1988 में जब इसकी स्थापना की गई थी तब यह एक गैर-सांविधिक निकाय के रूप में कार्य कर रही थी। सेबी का मुख्यालय मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में है। मुख्यालय के अलावा इसके चार क्षेत्रीय कार्यालय नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद में है। 

इसके अलावा सेबी के जयपुर और बैंगलोर में स्थानीय कार्यालय है। वर्ष 2013-2014 में सेबी ने गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पटना, कोच्चि और चंडीगढ़ में कार्यालय खोले हैं।

सेबी के अस्तित्व में आने से पहले कैपिटल मामलो का नियंत्रण नियामक प्राधिकरण करता था। इस नियामक प्राधिकरण को कैपिटल इश्यूज़ (कंट्रोल) अधिनियम, 1947 से अधिकार प्राप्त थे। 

सेबी की संगठनात्मक संरचना (Organisational Structure of SEBI) – 

SEBI की संगठनात्मक संरचना में एक अध्यक्ष और 8 सदस्य होते है जिनकी नियुक्ति निम्न प्रकार से की जाती है –

  1. सेबी में एक अध्यक्ष होता है जिसकी नियुक्ति भारत सरकार के द्धारा की जाती है। 
  2. दो सदस्य होते है जिनकी नियुक्ति केंद्रीय वित्त मंत्रालय के द्धारा की जाती है। 
  3. भारतीय रिज़र्व बैंक के द्धारा एक सदस्य की नियुक्ति की जाती है। 
  4. अन्य 5 सदस्यों कि नियुक्ति केंद्र सरकार के द्धारा की जाती है। 

सेबी के अब तक के अध्यक्षों की सूची निम्न है –

नाम कब सेकब तक 
अजय त्यागी10 फरवरी 2017वर्तमान तक
यू के सिन्हा18 फरवरी 201110 फरवरी 2017
सी बी भावे18 फरवरी 200818 फरवरी 2011
एम. दामोदरन18 फरवरी 200518 फरवरी 2008
जी एन बाजपेयी20 फरवरी 200218 फरवरी 2005
डी आर मेहता21 फरवरी 199520 फरवरी 2002
एस.एस.नदकर्णी17 जनवरी 199431 जनवरी 1995
जी वी रामकृष्ण24 अगस्त 199017 जनवरी 1994
डॉ एस ए दवे12 अप्रैल 198823 अगस्त 1990

सेबी के कार्य एवं अधिकार (Work and Functions of SEBI) –

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की प्रस्तावना निम्न प्रकार से है – “निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए और प्रतिभूति बाजार के विकास के लिए प्रतिभूति बाजार को नियंत्रित करना तथा उनसे जुड़े मामलो का निस्तारण करना”

सेबी की यह प्रस्तावना बोर्ड के मूल कार्यों का वर्णन करती है। सेबी को निम्न समूहों के हितो के लिये कार्य करना होता है –

प्रतिभूतियों के जारीकर्ता

निवेशक 

बाजार मध्यस्थ

उपर्युक्त समूहों के हितो की रक्षा करने के लिये सेबी को निम्न शक्तियाँ प्रदान की गई है –

अर्ध विधायक – इन शक्तियो के द्धारा सेबी अपनी विधायी शक्तियों को तैयार करता है। 

अर्ध न्यायिक – इस क्षमता के अंतर्गत सेबी अपने नियम और आदेश पारित करता है। 

अर्ध-कार्यकारी – इन शक्तियों के द्धारा सेबी सम्बंधित किसी भी केस और प्रवर्तन की कार्यवाही करता है। 

सेबी के मुख्य कार्य निम्न है –

प्रतिभूति एक्सचेंजों के कार्यो का अनुमोदन करना। 

प्रतिभूति विनिमय में आवश्यक नियमो में संशोधन करना। 

मान्यता प्राप्त प्रतिभूति एक्सचेंजों के खातों और रिटर्न्स का निरिक्षण करना। 

वित्तीय मध्यस्थों के खातों का निरीक्षण करना। 

कुछ कंपनियों को अपने शेयरों को एक या अधिक प्रतिभूति एक्सचेंजों में सूचीबद्ध करने के लिए आवश्यक कदम उठाना। 

दलालों और उप-दलालों का पंजीकरण करना। 

सेबी में नौकरियाँ (Jobs In SEBI) –

प्रतिभूति विनिमय के अलावा सेबी समय-समय पर नौकरियों के अवसर भी प्रदान करता है। जिसमे ग्रेड-ए और ग्रेड-बी की नौकरियाँ मुख्य है। इन नौकरियों में भर्ती प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होती है। वर्तमान में उपलब्ध नौकरी की जानकारी के लिये निचे दिये गए लिंक पर क्लिक करे तथा Careers लिंक पर क्लिक करे। 

सेबी में नौकरी की जानकारी 

सेबी में शिकायत कैसे करे (How to Complain in SEBI) –

यदि शेयर बाजार से सम्बन्धित कोई भी व्यक्ति या संस्था आपके साथ धोखा-धड़ी करता है तो आप इसकी शिकायत सेबी से कर सकते है। सेबी उस संस्था या व्यक्ति के ख़िलाफ़ उचित कार्यवाही करेगी। आप नीचे दिये गए निम्न चरणों को फॉलो करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते है –

सबसे पहले सेबी की आधिकारिक वेबसाइट  www.sebi.gov.in पर या शिकायत पोर्टल www.scores.gov.in को ओपन करे। 

  1. इसके बाद आप शिकायत पोर्टल पर रजिस्टर करे। जिसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा। 
  2. इस फॉर्म में आप अपनी डिटेल को दर्ज करे तथा शिकायत का कारण व अन्य जानकारी दर्ज करे। 
  3. इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दे। आप शिकायत पोर्टल पर अपनी शिकायत का स्टेटस भी देख सकते है। 
  4. इसके बाद सेबी उस शिकायत को सम्बंधित संस्था या व्यक्ति समाधान के लिये भेजती है। 

तो दोस्तों, Full form of SEBI in Hindi – Duties and Rights of SEBI लेख को पूरा पढ़कर आप SEBI के बारे में सब जान गये होंगे। अगर आपको यह जानकारी ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर जरूर करे। साथ ही अगर आपके पास हमारे लिये कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे। 

Read Also in Full Forms –

SSC Full Form in Hindi and Brief Overview of SSC

Full Form of CBSE Board in Hindi

ED FULL FORM IN HINDI

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweet
Share
Share
Pin