IMA Full form | In Hindi |

हेलो दोस्तों, सिविल सर्विसेज हब में आपका स्वागत है। दोस्तों हमारे समाज में डॉक्टर के पेशे को बहुत ही मान सम्मान के साथ देखा जाता है। क्योंकि यह डॉक्टर मुश्किल समय से गुजर रहे मरीजों की देखभाल करके उन्हें स्वस्थ बनाते हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि डॉक्टरों के हितों की रक्षा भी सुनिश्चित की जाए। डॉक्टरों के हितों की रक्षा के लिए ही आई एम ए का गठन किया गया है। आज के हमारे IMA Full form लेख में हम जानेंगे कि यह संस्था किस तरह कार्य करती है तथा आज के समय में इसकी क्या उपयोगिता है। तो संपूर्ण जानकारी के लिए पोस्ट को पूरा पढ़ें।

IMA Full form:-

आई एम ए फुल फॉर्म इन हिंदी –  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

IMA full form in English –  Indian Medical Association

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन क्या है:-

IMA Full form

यह संस्था आधुनिक शिक्षा प्रणाली से संबंधित चिकित्सकों की स्वैच्छिक संस्था है। यह संस्था राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है। इसका मुख्य कार्य बड़े पैमाने पर चिकित्सकों के हितों की रक्षा करना तथा जन समुदाय के हितों को ध्यान में रखकर उचित कदम उठाना है। इसकी स्थापना वर्ष 1928 में इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के नाम से की गई थी जिसे वर्ष 1930 में बदल कर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कर दिया  गया। यह एसोसिएशन, इंडियन सोसायटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड एक सोसाइटी है।

यह भारत में चिकित्सकों व चिकित्सा छात्रों से संबंधित सबसे बड़ा संघ है। भारत के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में  इस संघ की 1700 से अधिक शाखाएं हैं। पूरे देश मे लगभग तीन लाख डॉक्टर संघ के सदस्य हैं।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का मुख्यालय कलकत्ता (कोलकाता) में है। एसोसिएशन की नीति का सामान्य नियंत्रण प्रबंधन और दिशा ‘केन्द्रीय परिषद’ तय करती है। इस केंद्रीय परिषद् में स्थानीय शाखाएं प्रतिनिधि भेजती हैं और जो नीतियां निर्धारित करने के लिए वर्ष में एक बार मिलती हैं। संघ अपनी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए कार्य समिति को अपनी शक्तियां दे सकता है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अन्य शाखाएं:-

  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन –  जूनियर डॉक्टर्स विंग
  • इंडियन मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन –  जूनियर डॉक्टर्स विंग:-

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन –  जूनियर डॉक्टर्स आपका नेटवर्क भी शामिल है। यह बैंक जूनियर डॉक्टर्स के लिए एक अधिकारिक विंग है। इस विंग का उद्देश्य देश के सभी युवा डॉक्टरों को एक छत के नीचे लाकर अपने विचारों का आदान प्रदान करने की सुविधा प्रदान करना है। इस wing का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय मंच है जहां जूनियर डॉक्टरो को वैश्विक घटनाओं और गतिविधियों पर खुली बातचीत की सुविधा प्रदान करता है। यह सुविधा इन जूनियर डॉक्टर्स के लिए उनके स्नातकोत्तर अध्ययन में तथा वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन के संबंध में लाभदायक सिद्ध होती है।

इंडियन मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन:-

5 अक्टूबर 2013 को इंडियन मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की आधिकारिक शाखा के रूप में मान्यता दी गई। इस शाखा में पूरे भारत के लगभग 50000 छात्रों का रजिस्ट्रेशन है। इस शाखा का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा छात्रों के मध्य नए उत्साह को संचारित करना है। देश के लगभग 25 राज्यों में इस शाखा के कार्यालय उपस्थित हैं।

आईएमए की सदस्यता लेने का प्रोसेस:-

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का सदस्य बनने के लिए मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया से मान्यता प्राप्त कॉलेज से चिकित्सा शिक्षा में स्नातक होना चाहिए।

IMA Full form पर आधारित हमारा यह लेख आपको कैसा लगा अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में लिखें। साथ ही इस पोस्ट को अपने फ्रेंड्स तथा फैमिली के साथ शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweet
Share
Share
Pin