Nepotism Meaning | In Hindi |

हेलो दोस्तों, सिविल सर्विसेज हब पर आपका स्वागत है। दोस्तों आपने nepotism शब्द के बारे में तो सुना ही होगा। यह शब्द कई बार हमें पेपर के माध्यम से या अन्य किसी तरीके से सुनाई देता है। इस शब्द पर कई बार पेपर्स में सवाल भी पूछे जाते है। आज की Nepotism Meaning | In Hindi | इस पोस्ट में इस शब्द  में विस्तृत जानकारी देंगे। तो पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिये इस पोस्ट को पूरा पढ़े। 

Nepotism Meaning | In Hindi |:-

Nepotism Meaning | In Hindi |

नेपोटिस्म का मतलब – स्वजन-पक्षपात

नेपोटिस्म एक प्रकार के पक्षपात का रूप है। जो व्यापार, राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म और अन्य गतिविधियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो सकता है। इस प्रक्रिया में अपने किसी करीबी को या किसी रिश्तेदार को लाभ पहुँचाने के लिये पक्षपात किया जाता है। 

इस शब्द की उत्पत्ति कैथोलिक पॉप के द्धारा अपने भतीजे को महत्वपूर्ण पदों का कार्य देने से हुई थी। 

अरस्तू, वल्लुवर, और कन्फ्यूशियस सहित कई महान दार्शनिकों द्धारा प्राचीन काल से नेपोटिज्म की आलोचना की गई है। प्राचीन भारतीय दार्शनिक वल्लुवर ने भाई-भतीजावाद की निंदा की थी तथा इसे  बुराई और नासमझी का रूप माना था। 

वल्लुवर के अनुसार यदि आप अपनी नौकरी के लिए किसी अनजान व्यक्ति को सिर्फ इसलिए चुनते हैं क्योंकि आप उससे प्यार करते हैं और आप उसे पसंद करते हैं तो यह निर्णय मूर्खतापूर्ण ही है। 

पक्षपात के प्रकार (Types of Nepotism):-

राजनीति:- 

नेपोटिज्म राजनीति में एक सामान्य आरोप है जब एक शक्तिशाली व्यक्ति का रिश्तेदार उचित योग्यता के बिना समान शक्ति पर चढ़ता है। 

इसमें एक व्यक्ति अपने परिवार के लोगो को ही राजनीति में महत्वपूर्ण पद प्रदान करता है। 

व्यवसाय:-

जब कोई उचे पद पद बैठा व्यक्ति अपने किसी निजी जानकर या रिश्तेदार को व्यवसाय में उचे पद पर आसीन करता है तो इसे व्यवसाय में पक्षपात कहते है। इस प्रकार का पक्षपात कंपनी और नौकर दोनों के लिये ही नुकसानदायक है। 

आपको  Nepotism Meaning  से सम्बंधित यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर यह पोस्ट आपको ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर करे। अगर आपके पास हमारे लिये कोई सुझाव हो तो उसे भी हमें कमेंट बॉक्स में लिखे। 

Read also in Full form Section:-

Full Form of CA in Hindi – How to Become a CA

Full form of SEBI in Hindi – Duties and Rights of SEBI

Full Form of NSE and BSE | In Hindi |

Ph.D Full/Long Form | In Hindi |

Menstruation Meaning in Hindi – Complete Guide on Menstruation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweet
Share
Share
Pin