RPF Full form | In Hindi |

हेलो दोस्तों, सिविल सर्विसेज हब के फुल फॉर्म सेक्शन में आपका स्वागत है। दोस्तों हमारे देश में क़ानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस की व्यवस्था की गयी है। इसी प्रकार RPF का भी गठन किया गया है। क्या आप जानते है कि यह क्या कार्य करती है? इसे कैसे जॉइन किया जा सकता है? आरपीएफ से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी के लिये RPF Full form | In Hindi | पोस्ट को अंत तक पढ़े। 

RPF Full form :-

RPF Full form

आरपीएफ फुल फॉर्म इन हिंदी – रेलवे सुरक्षा बल

RPF Full form in English – Railway Protection Force

आरपीएफ क्या है:-

रेलवे सुरक्षा बल, जिसका कार्य सुरक्षा से सम्बंधित है। रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना वर्ष 1957 में रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम, 1957 के तहत की गई है। इसका मुख्य कार्य रेलवे की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा करना है। इस सुरक्षा बल को रेलवे संपत्ति (गैर-कानूनी कब्जे) अधिनियम 1966, रेलवे अधिनियम, 1989 के तहत किए गए अपराध की खोज, गिरफ्तारी, जांच और मुकदमा चलाने की शक्तियाँ प्राप्त है।

आपको बता दे की अन्य दंड कानूनों के तहत गिरफ़्तारी की शक्ति राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के पास है। जीआरपी भारतीय रेल मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में कार्य करती है। रेलवे सुरक्षा बल के सभी अधिकारी भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (IRPFS) के सदस्य होते है। इन अधिकारियो का चयन UPSC की सिविल सेवा परीक्षा के द्धारा किया जाता है। 

रेलवे के लिये बनाये गए कानून:- 

जैसा की अब आपको पता है की रेलवे का अपना एक अलग सुरक्षा बल है। अतः इसे शक्तियाँ प्रदान करने के लिए कई अधिनियम बनाये गये है। ये अधिनियम निम्न प्रकार है –

1. रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम, 1957

2. रेलवे संपत्ति (गैर कानूनी अधिकार) अधिनियम, 1966

3. केंद्र सरकार का रेलवे सुरक्षा बल नियम, 1987

4. रेलवे सुरक्षा बल के निर्देश, 1987

रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और उनके पद:-

रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी तथा अन्य पदों का वर्गीकरण निम्न प्रकार है –

[ कमांड संरचना ]

मुख्यालयआंचलिक मुख्यालयसंभागबटालियन
महानिदेशकप्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्तवरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (सीनियर डीएससी)प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त / आरपीएसएफ
अतिरिक्त महानिदेशकमुख्य सुरक्षा आयुक्तसंभागीय सुरक्षा आयुक्त (DSC)मुख्य सुरक्षा आयुक्त / आरपीएसएफ
महानिरीक्षकउप मुख्य सुरक्षा आयुक्त / वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्तसहायक सुरक्षा आयुक्त (ASC)सीनियर कमांडेंट
   कमांडेंट
   सहायक कमांडेंट / एडजुटेंट

रेलवे सुरक्षा बल में कार्य करने वाली यूनिट:-

1. पुलिस कुत्तों के लिए प्रजनन और प्रशिक्षण शाखा

2. केंद्रीय अपराध ब्यूरो

3. सेंट्रल वेपन्स स्टोर

4. क्राइम इंटेलिजेंस विंग

5. विशेष खुफिया शाखा

6. साइबर सेल शाखा

रेलवे सुरक्षा बल की चयन प्रक्रिया:-

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि RPF में अधिकारियो का चयन सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। इसके अलावा RPF में कई अन्य भर्तियां भी निकलती है जैसे -कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर आदि। इनके चयन के लिये रेलवे नियुक्ति संस्था (Railway Recruitment Board) को ज़िम्मेदारी दी जाती है। यह बोर्ड अलग-अलग पेपर्स के माध्यम से चयन करता है। हम आपको यहाँ रेलवे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की जानकारी दे रहे है। 

रेलवे में कांस्टेबल के चयन की प्रक्रिया:-

कांस्टेबल की भर्ती के लिये रेलवे जोन में अलग-अलग नोटिफिकेशन निकालता है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार फॉर्म भरकर आप इस परीक्षा को दे सकते है। 

कांस्टेबल परीक्षा की पात्रता:-

परीक्षार्थी भारत का नागरिक होना चाहिये। 

आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिये। 

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिये। 

कांस्टेबल के लिये तय मानकों के अनुसार शारीरिक दक्षता होनी चाहिये। 

कांस्टेबल भर्ती चयन के प्रमुख चरण –

रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल का चयन निम्न चरणों में किया जाता है –

प्रथम चरण – इस चरण में एक कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा होती है। इस परीक्षा का कुल समय 90 मिनट होता है। इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन और गणित से संबंधित सवाल पूछे जाते है। 

दूसरा चरण – कम्प्यूटर आधारित चयन प्रक्रिया को पास करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक मापन परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिये बुलाया जाता है। इस परीक्षा में को सिर्फ पास करना होता है। इसमें कोई मेरिट का आधार नहीं होता है। 

तीसरा चरण – दूसरे चरण में पास होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिये बुलाया जाता है। 

चौथा चरण – तीसरे चरण में चयनित अध्यर्थियो को ट्रेनिंग के लिये बुलाया जाता है। इस ट्रेनिंग में पास होने वाले परीक्षार्थियों को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। इन्ही अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयन होता है। 

RPF और RPSF में अंतर:-

रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशिष्ठ बल दोनों भारतीय रेलवे के ही भाग है। इन दोनों की चयन प्रक्रिया तो समान है परन्तु इनके कार्यो में बहुत भिन्नता है। 

एक तरफ RPSF हथियारों से लेस होती है तथा इन्हे विशिष्ट ट्रेनिंग दी जाती है। इनका मुख्य कार्य रेलवे के यात्रियों का डकैती, नक्सली या आतंकवादी हमले से रक्षा करना होता है। 

इसके विपरीत RPF को सामान्य ट्रैनिंग दी जाती है। इनका मुख्य कार्य रेलवे की संपत्ति, यात्री तथा रेलवे स्टेशन में होने वाली चोरियों से रक्षा करना है। RPF को हथियार भी उपलब्ध नहीं होते है तथा इन्हे किसी भी प्रकार की विशिष्ठ ट्रेनिंग नहीं दी जाती है। 

RPSF Full form | In Hindi | की यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट बॉक्स में बताये। यह पोस्ट अगर आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर करे। 

Read More in Full form Section:-

CTC FULL FORM IN HINDI – ISKA USE KYA HAI

DVD FULL FORM IN HINDI

TOEFL Meaning in Hindi – Complete Information about TOEFL Exam

RTO FULL FORM IN HINDI-ISKA KYA KAAM HAI

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweet
Share
Share
Pin