What is Langya Virus | In Hindi |

सिविल सर्विसेज हब पर आपका स्वागत है। चीन में नोवेल कोरोनावायरस का पता चलने के लगभग तीन साल बाद, देश के दो पूर्वी प्रांतों में अब तक पहचाने गए 35 संक्रमणों में एक नया जूनोटिक वायरस खोजा गया है। इस नए प्रकार के हेनिपावायरस को लैंग्या हेनिपावायरस या LeyV नाम दिया गया है। Henipaviruses को जैव सुरक्षा स्तर 4 (BSL4) रोगजनकों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। वे जानवरों और मनुष्यों में गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। इस वायरस की मनुष्यो के लिये अभी तक कोई दवाई नहीं है। आज के इस लेख में What is Langya Virus समझेंगे कि ये वायरस है क्या और इससे कैसे बचा जा सकता है। 

What is Langya virus?

What is Langya Virus

यह वायरस एक “फाइलोजेनेटिक रूप से अलग हेनिपावायरस” है। इससे पहले जिन प्रकार के हेनिपावायरस की पहचान की गई थी, उनमें हेंड्रा, निपाह, सीडर, मोजियांग और घाना बैट वायरस शामिल थे। यूएस सीडीसी के अनुसार, सीडर वायरस, घाना बैट वायरस और मोजियांग वायरस को मानव रोग का कारण नहीं माना जाता है। लेकिन हेंड्रा और निपाह इंसानों को संक्रमित करते हैं और घातक बीमारी का कारण बन सकते हैं।

लैंग्या वायरस को भी बुखार का कारण माना जाता है। अध्ययन में कहा गया है कि लैंग्या का जीनोम संगठन “अन्य हेनिपावायरस के समान” ही है। यह “मोजियांग हेनिपावायरस” के ज्यादा निकट है, जिसे दक्षिण चीन में खोजा गया था। 

How was Langya virus discovered?

लैंग्या की खोज पूर्वी चीन में उन रोगियों के निगरानी परीक्षण के दौरान की गई थी, जिन्हें बुखार था तथा जो जानवरो के संपर्क में थे। इन रोगियों में से एक के गले के स्वाब के नमूने से इसकी पहचान की गई। 

What are the symptoms of Langya virus?

अध्ययन ने संबंधित लक्षणों की पहचान करने के लिए केवल LayV संक्रमण वाले 26 रोगियों का परिक्षण किया गया। सभी 26 को बुखार था, 54% ने थकान की सूचना दी, 50% को खांसी थी, 38% ने Nausea की शिकायत की। साथ ही कुल 26 मरीजों में से 35 फीसदी ने सिरदर्द और उल्टी की शिकायत की। अध्ययन में पाया गया कि 35% लोगों का लीवर खराब था, जबकि 8% के गुर्दो की कार्यशैली प्रभावित थी। 

अध्ययन में पाया गया है कि रोगियों में “थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (35%), ल्यूकोपेनिया (54%), बिगड़ा हुआ यकृत (35%) और किडनी (8%) कार्य” की असामान्यताएं थीं। थ्रोम्बोसाइटोपेनिया कम प्लेटलेट काउंट को कहा जाता है, जबकि ल्यूकोपेनिया का अर्थ है सफेद रक्त कोशिका की संख्या में गिरावट होता है। इन दोनों लक्षणों के होने पर शरीर की रोग से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। 

Where has Langya virus come from?

पूरी संभावना है कि नया वायरस एक जानवर से इंसानों में पहुँचा है। LayV वायरस RNA मुख्य रूप से Shrews में पाया गया है, जो इसके प्राकृतिक मेजबान हो सकते हैं। घरेलू पशुओं में, बकरियों और कुत्तों में सेरोपोसिटिविटी पाई गई। 

What about human-to-human transmission?

अभी तक इसका कोई स्पष्ट उत्तर नहीं है। शोधकर्ताओं ने कहा है कि मानव-से-मानव संचरण को निर्धारित करने के लिए उनकी जांच का नमूना आकार बहुत छोटा है। हलाकि अभी तक पाए गए मरीजों में कोई निकटवर्ती समानता नहीं पाई गई है। 

Read Also: –

What are Eco-Sensitive Zones

What Are Bird Strikes | In Hindi |

What Is The Anti-Defection Law | In Hindi |

How lightning kills | In Hindi |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweet
Share
Share
Pin