New Trap -Jaw Ant species Found | In Hindi |

हेलो दोस्तों, सिविल सर्विसेज हब पर आपका स्वागत है। दोस्तों आपने चीटियों के बारे में तो सुना ही होगा। Strumigenys दुनिया में सबसे विविध चींटी जेनेरा में से एक है। ये आकारिक रूप से भी बहुत भिन्नता रखता है। इसके जबड़े की आकृति और कार्य दोनों असाधारण है। शोधकर्ताओं ने बताया है कि इक्वाडोर के Chocó क्षेत्र में इनकी एक नयी प्रजाति मिली है जिसका नाम Strumigenys ayersthey है। आज हम अपने इस New Trap -Jaw Ant species Found लेख में इसी के बारे में जानेंगे। हम यह भी पता लगाने की कोशिश करेंगे कि इस प्रजाति की क्या-क्या विशेषताएँ है। 

New Trap -Jaw Ant species Found:-

New Trap -Jaw Ant species Found

इक्वाडोर के सदाबहार उष्णकटिबंधीय जंगलों से खोजी गयी एक नयी चीटी की प्रजाति जिसका नाम स्ट्रूमजेनिस ऐयरस्टी (Strumigenys ayersthey) है। यह चींटी स्थानीय लोगो के मध्य उत्सुकता का कारण भी बानी हुई है। यही नहीं इसे नाम भी इन्ही लोगो के सम्मान में दिया गया है। मादा चींटी के नाम के अंत में “एई” लगाया जायेगा तथा नर के लिये नाम के अंत में “आई” लगाया जायेगा। 

यह नयी खोजी गयी चीटियों में शायद पहली होगी जिसके वैज्ञानिक नाम के अंत में They का उपयोग होगा जो लोगो के सम्मान में होगा। इस प्रकार लिंग विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा। इस कीट को सबसे पहले जर्मनी, डार्मस्टाड के तकनीकी विश्वविधालय के प्रोफेसर फिलिप होनले ने वर्ष 2018 देखा था। जहाँ उन्हें यह चींटी पायी गई वह एक संरक्षित क्षेत्र था। 

यह संरक्षित क्षेत्र एक एनजीओ जोकोटोको के द्धारा संरक्षित है। यह स्थान खतरे के निशान वाला जैव विविधता हॉटस्पॉट है। इस संरक्षित क्षेत्र का नाम चोको (Chocó) है। इस प्रजाति को देखने के पश्चात होनले येल विश्वविधालय के टैक्सोनॉमिक विशेषज्ञ डगलस बूहर के पास पहुंचे। बूहेर ने उत्साह के साथ जवाब दिया कि यह प्रजाति अपने जीनस से जुड़ी 850 प्रजातियों से भिन्न है। 

उत्सुकतावश अमरीकी रॉक बैंड के गायक आर.ई.एम. माइकल स्टाइप ने इस अनुसन्धान में शामिल होकर बूहर की मदद की। प्रकाशन का एक हिस्सा मानते हुए वो अपने पारस्परिक मित्र जेरेमी एयर्स को प्रजाति के नाम की उत्पत्ति के बारे में बता देते है। 

नई प्रजाति के नामकरण का आधार –

New Trap -Jaw Ant species Found

पारंपरिक नामकरण प्रथाओं में दो अलग-अलग लिंगों में से एक के रूप में व्यक्तियों की पहचान करते हैं। लेकिन इन शोधकर्ताओं ने गैर-लैटिनकृत नाम को चुना। यह नाम कलाकार जेरेमी एयर्स के सम्मान में रखा गया है। यह ऐसे  लोगों का प्रतिनिधित्व करता है जो पारंपरिक दोआधारी लिंग संरचना में विश्वास नहीं रखते है। अंग्रेजी के सर्वनाम के उपयोग के विकास के आधार पर “they” शब्द का प्रयोग वे, उनके, तथा उन्हें जैसे शब्दों के लिये किया जाता है। 

इस शब्द का प्रयोग लिंग पहचान की अधिक समावेशी और व्यापक समझ को संबोधित करते हैं। साधारण नामकरण प्रणाली में नर और मादा के व्यक्तिगत नामों के बीच अंतर होता है। इन नामो में मादा के नाम के अंत में – एई (ae) तथा नर नाम के अंत में आईं (-i) अक्षर जोड़ा जाता है। 

इस नाम में “they” शब्द का प्रयोग गैर-बाइनरी पहचानकर्ताओं के सम्मान के रूप में जाना जायेगा। इस चींटी के नाम के बारे में जब बूहर से पुछा गया तो उन्होंने कहा – इतना सुंदर और दुर्लभ जानवर सिर्फ जैविक और मानव विविधता को दर्शाने के लिये उपयोगी है। भाषा में किये गये छोटे बदलाव संस्कृति पर विशेष प्रभाव डालते है। 

भाषा में बदलाव भाषा का स्वभाव है उसी प्रकार नामकरण की वैज्ञानिक भाषा में भी बदलाव आवश्यक है। 

इस प्रजाति के संवर्धन के उपाय –

New Trap -Jaw Ant species Found

शोधकर्ताओं का मानना है कि इस तरह के एक असामान्य दुर्लभ चींटी की खोज इक्वाडोर में चोको क्षेत्र के वैज्ञानिक अन्वेषण और संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालती है। आज के समय में यह क्षेत्र सबसे अधिक जैव विविधता और खतरे वाले क्षेत्रों में से एक है अतः इसके संरक्षण की आवश्यकता है। 

स्ट्रूमजेनिस ऐरेस्थी (Strumigenys ayersthey) को चिकनी और चमकदार क्यूटिकल के बनी सतह और लंबे जाल-जबड़े रुपी मैंडिबल के द्धारा पहचाना जा सकता है। ये सारी विशेषताएँ इसे अपने जीनस की अन्य प्रजातियों से भिन्न बनता है। शोधकर्ता इस प्रजाति के अन्य नमूने नहीं प्राप्त कर सके जो यह बताता है कि यह प्रजाति दुर्लभ है। 

New Trap -Jaw Ant species Found से सम्बंधित यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी। अगर यह पोस्ट आपको ज्ञानवर्धक लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर करे। अगर आपके पास हमारे लिये कोई सुझाव हो तो उसे भी हमें कमेंट बॉक्स में लिखे। 

Reference:- Booher DB, Hoenle PO (2021) A new species group of Strumigenys (Hymenoptera, Formicidae) from Ecuador, with a description of its mandible morphology. ZooKeys 1036: 1-19. https://doi.org/10.3897/zookeys.1036.62034

Read also:-

Plastic Pollution a global Problem | In Hindi |

Substitute to Traditional Fertilizers : New Research | In Hindi |

RTGS क्या होता है यह कैसे काम करता है

वायु गुणवत्ता सूचकांक क्या है? वायु प्रदूषण रोकने में किस प्रकार सहायक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweet
Share
Share
Pin