Physarum Polycephalum’s Ability to Take Decision | In Hindi |

हेलो दोस्तों, आप सब मानव मस्तिष्क के बारे में तो जानते ही होंगे। मनुष्य अपने दिमाग के द्धारा कई जटिल कार्य करने में समर्थ है। यह कार्य मनुष्य जटिल मस्तिष्क के कारण कर पाता है। हमारे दिमाग की याद रखने की क्षमता अद्भुत है। लेकिन क्या आप जानते है कि एक ऐसा एकल कोशिकीय जीव भी है जो बिना तंत्रिका तंत्र रखने का कार्य करता है। जी हाँ, आज हम अपने लेख Physarum Polycephalum’s Ability to Take Decision में ऐसे ही एक जीव की चर्चा करेंगे। तो आइये शुरू करते है। 

Physarum Polycephalum’s Ability to Take Decision:-

Physarum Polycephalum’s Ability to Take Decision

जैसा की आप सब लोग जानते है कि हमारा मस्तिष्क पुरानी यादो को याद रखने की ताकत रखता है। इसी विशेषता के कारण हम भविष्य के निर्णय ले पाते है। मैक्स-प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर डायनामिक्स एंड सेल्फ-आर्गेनाईजेशन (MPI-DS) और टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख (TUM) के शोधकर्ताओं ने अब यह जान लिया है कि कैसे  slime mold Physarum polycephalum बिना तंत्रिका तंत्र के यह काम कर पाता है। 

READ ALSO:- Himalayas: Sentinel or Destroyer | In Hindi |

सूचनाओं को संग्रहीत करने और पुनर्प्राप्त करने की क्षमता एक जीव को अपने अच्छे और बुरे के बारे में सटीक निर्णय लेने के काबिल बनाती है। सामान्य रूप में यह कार्य उनके लिये आसान है जिनके पास तंत्रिका तंत्र है। लेकिन Mirna Kramar (MPI-DS) और प्रोफेसर करेन आलिम (TUM और MPI-DS) अपने अध्ययन से इस नियम को चुनौती दी है। 

नई खोज का आधार:-

इस विशेषता के कारण कीचड़ मोल्ड Physarum polycephalum कई दशकों से शोधकर्ताओं को हैरान कर रहा है।जानवरों, पौधों और कवक के मध्य में स्थित यह जीव यूकेरियोट्स के प्रारंभिक विकासवादी इतिहास के बारे में जानकारी देता है। इस विकास की कड़ी में मनुष्य भी शामिल है। 

Physarum polycephalum की बनावट:-

इसका शरीर एक विशाल एकल कोशिका है जो इंटरकनेक्टेड नलिकाओं से बना होता है। यह इंटरकनेक्टेड नलिकाएँ आपस में एक जटिल नेटवर्क बनाती हैं। 

अमीबा एक मात्र ऐसी एकल कौशिका है जो कई सेंटीमीटर या मीटर तक फ़ैल सकती है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी पृथ्वी पर सबसे बड़ी कोशिका के रूप में इसका नाम दर्ज़ है। 

Physarum polycephalum एकल कौशिका कैसे काम करती है:-

जब शोधकर्ताओं ने इस जीव के प्रवास और खाद्य प्रक्रिया का अवलोकन किया तो पाया की भोजन के लम्बे समय के बाद जीव-कौशिका में उपस्थित नलिकाएँ कुछ अलग व्यव्हार करती है। 

READ ALSO:- ENERGY OUTLOOK REPORT 2021 IN HINDI

पॉलीसेफ़लम के अत्यधिक गतिशील नेटवर्क के पुनर्गठन को देखते हुए शोधकर्ताओं ने यह अनुमान लगाया कि इस जीव का नेटवर्क आर्किटेक्चर ही अतीत की स्मृति के रूप में काम करता है। 

स्मृतियों के द्धारा निर्णय लेना:-

उपर्युक्त विशेषता को मापने के लिये विशेषज्ञों ने सैद्धांतिक मॉडलिंग के साथ ट्यूबलर नेटवर्क के अनुकूलन को जोड़ा तथा सूक्ष्म अवलोकन को संयुक्त किया। भोजन मिलने पर इस जीव-कौशिका में से एक रसायन निकलता है। यह रसायन जीव को उस स्थान तक जाने के लिये प्रेरित करता है जहाँ भोजन प्राप्त होगा। 

इस प्रक्रिया के द्धारा नलिकाओं का जाल गतिशील हो जाता है और जीव अपने भोजन की तरफ प्रवास करता है। नलिकाओं में यह गति पिछले खाद्य स्रोतों के मौजूदा निशानो के कारण होती है। यह जीव उन संग्रहीत जानकारी को पुनः प्राप्त कर लेता है। 

पुराने भोजन प्रवास की सुचना मोटी नलिकाओं में रहती है। इस प्रकार जीव कौशिका में यह नलिकाएँ मोटी व पतली नलिकाओं की कतार में रहती है। सतह नरम बनाने का कार्य करने के लिये एक रसायन निकाला जाता है। पतली नलिकाएँ इस रसायन के लिए मार्ग के रूप में कार्य करती है। 

यह पतली नलिकाएँ जीव में रसायन के जल्दी प्रवाह में मदद करती है। इस प्रकार पुराने निशानों के आधार पर प्रवास के निर्णय भविष्य में लिये जाते है। 

एकल कौशिका होने के बावजूद इस जीव में याद रखने की क्षमता अद्भुत है। इस जीव के काम करने का तरीका सीधा है लेकिन सटीक है। 

Physarum Polycephalum’s Ability to Take Decision लेख से सम्बंधित महत्वपूर्ण शब्द:-

पी. पॉलीसेफालम (Physarum Polycephalum):-

पी. पॉलीसेफालम, जिसे कीचड़ मोल्ड के रूप में भी जाना जाता है। एक एकल कोशिकीय युकेरियोटिक जीव है जो नम या अंधेरे स्थानों (यानी सड़ने वाली सामग्री) में बढ़ता है।  यह आमतौर पर रंग में पीला होता है और अन्य सूक्ष्मजीवों, जैसे कि कवक बीजाणुओं और जीवाणुओं का सेवन करता है।

कीचड़ मोल्ड प्रकाश के प्रति संवेदनशील है। इसका उपयोग प्रयोगशाला में मस्तिष्क के आधारभूत रूपों का अध्ययन करने के लिए किया जाता है। 

पी. पॉलीसेफालम का वर्गीकरण:-

Class: Myxomycetes

Subclass: Endosporeae

Order: Physarales

Family: Physaraceae

Genus: Physarum

Species: Physarum polycephalum

Physarum Polycephalum’s Ability to Take Decision से सम्बंधित यह पोस्ट आपको कैसी लगी। इसे अपने दोस्तों और फैमिली के साथ जरूर शेयर करे। साथ ही अगर किसी अन्य टॉपिक पर भी आप पोस्ट चाहते है तो हमें कमेंट बोस में लिखे। 

REFERENCE:- SCITECHDAILY

Reference: “Encoding memory in tube diameter hierarchy of living flow network” by Mirna Kramar and Karen Alim, 23 February 2021, Proceedings of the National Academy of Sciences.
DOI: 10.1073/pnas.2007815118

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweet
Share
Share
Pin