UPA FULL FORM | IN HINDI |

हमारा देश भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में से एक है। जहाँ लोकतंत्र होता है वहाँ राजनीति भी होती है। जनता अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करके देश की और राज्य की सरकार चुनती है। अगर आप देश की राजनीति के बारे में थोड़ा भी जानते है तो आपने UPA का नाम अवश्य ही सुना होगा। क्या आप जानते है की UPA क्या है यदि नहीं तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी है। आज इस पोस्ट में हम UPA FULL FORM से जुडी सम्पूर्ण जानकारी देंगे। तो आइये शुरू करते है। 

UPA FULL FORM

UPA FULL FORM:-

फुल फॉर्म इन हिंदी:- संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन

UPA FULL FORM IN ENGLISH:- United Progressive Alliance

UPA से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:-

READ ALSO:-UPS FULL FORM | IN HINDI |

यूपीए 2004 के आम चुनावों के बाद भारत में स्थापित केंद्र सरकार के राजनीतिक समूहों का एक समूह है। कांग्रेस के साथ कई अन्य राजनैतिक पार्टियों ने गठबंधन करके संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को बनाया है। UPA की अध्यक्षा सोनिया गाँधी है। UPA की अध्यक्षा होने के साथ-साथ सोनिया गाँधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की भी अध्यक्षा है। 

UPA के निर्माण की आवश्यकता क्यों हुई:-

वर्ष 2004 के आम चुनावो में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। पूर्ण बहुमत के अभाव में कोई भी पार्टी सरकार बनाने में समर्थ नहीं थी। इसलिये कांग्रेस पार्टी ने कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन कर लिया। यही गठबंधन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन कहलाया। इस गठबंधन में कांग्रेस ही मुख्य पार्टी थी। 

इस प्रकार कई पार्टियों ने आपस में गठबंधन करके वर्ष 2004 में सरकार बनाई और यह सरकार UPA की सरकार कहलाई। 

वर्तमान समय में UPA के घटक:-

READ ALSO:-MLA FULL FORM IN HINDI

वर्तमान में UPA गठबंधन के 11 सदस्य है जो निम्न है-

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

राष्ट्रीय लोकदल

क्रांतिकारी सोशलिस्ट पार्टी

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग

संयुक्त जनता दल

केरल कांग्रेस

राष्ट्रीय जनता दल

पीस पार्टी ऑफ इंडिया

सोशलिस्ट पार्टी

समाजवादी पार्टी 

महान दल

UPA का साथ देने के साथ-साथ कई पार्टियाँ ऐसी भी है जो कभी UPA गठबंधन में थी पर अब उससे बाहर है। ये पार्टियाँ है –

एमडीएमके

वाम मोर्चा

AIMIM

द्रमुक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी

बहुजन समाज पार्टी

तेलंगाना राष्ट्र समिति

झारखंड विकास मोर्चा

पट्टली मक्कल काची

आशा है आपको UPA FULL FORM से सम्बंधित यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर जरूर करे। अगर आप किसी अन्य टॉपिक पर भी विस्तार में पोस्ट चाहते हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखे। हम उस टॉपिक पर जल्द से जल्द पोस्ट लिखने की कोशिश करेंगे। 

YOU MAY ALSO LIKE:- SCIENCE RELATED ARTICLES IN ENGLISH

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweet
Share
Share
Pin